Monday, December 24, 2018

जेल से जिस्मफरोशी का रैकेट चला रही सोनू पंजाबन, 2 भाई गिरफ्तार

दिल्ली में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन भले ही जेल में हो, लेकिन उसका वो गंदा धंधा, उसके रिश्तेदार और जानकार चला रहे थे. सोनू पंजाबन जेल के अंदर से अपने सेक्स रैकेट के धंधे को चला रही थी, लेकिन उसके इस धंधे को भी दिल्ली पुलिस ने बन्द कर दिया है. पुलिस ने सोनू पंजाबन के दो भाइयों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे.

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली थी कि नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश और उसके आसपास के इलाकों में सोनू पंजाबन के भाई अपने एक साथी के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया. 19 तारीख को जब सूचना के बाद एक गाड़ी को रोका गया तो उसमें 3 लोग थे. उनके पास हथियार बरामद हुए, पूछताछ में उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया. दरअसल तीनों में दो विजय और संजय सोनू पंजाबन के भाई थे और एक उनका साथी रोहित था.

पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग सोनू पंजाबन के लिए एस्कॉर्ट सर्विसेज का धंधा कर रहे हैं और इस धंधे की आड़ में लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इन लोगों ने अपनी गैंग में सोनू से जुड़ी लड़कियों को भी शामिल कर रखा था. गैंग से जुड़े लोग पहले अलग-अलग वेब पोर्टल पर एस्कोर्ट सर्विस के नाम से ऐड देते थे, जिसमे कुछ नामी वेब पोर्टल भी शामिल हैं. जब कोई कस्टमर इन्हें फ़ोन करता था, तब ये उसे नेहरू प्लेस और उसके आसपास के इलाके में बुलाते थे और उस शख्स को लड़की दिखाकर एडवांस लेते थे. जब डील पूरी तरह से हो जाती तो लड़की इसी दौरान झगड़ा कर के वहां से निकल जाती थी और ये भी फरार हो जाते थे.

पूछताछ के बाद पता चला कि अगर इस दौरान कोई ग्राहक इनसे पैसे वापस मांगता तो ये उसे हथियार के दम पर भगा देते थे. शर्म के कारण कोई भी इनकी शिकायत पुलिस से नहीं करता था. पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि जेल में बंद सोनू पंजाबन के कहने पर ये एक गवाह को धमकी भी दे रहे थे. इस गैंग ने अब तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

पुणे के हडपसर इलाके में 22 साल की जान्हवी कांबले ने 2 साल के शिवांश की पहले हत्या की और बाद में अपने ही बेडरूम में फांसी लेकर खुदकुशी की. सुसाइड नोट में पति को कहा कि, अमित तुम मुझपर बेहद प्यार करते हो लेकिन आप मुझे ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे हो..मेरी सास सुजाता मुझे दहेज के लिए काफी प्रताड़ित कर रही है. रविवार सुबह बेडरूम में दोनो की लाश मिली. जान्हवी के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जान्हवी ने कल देर रात ही पिता से मोबाइल पर ससुराल में हो रही परेशानियों की आप बीती बताई थी.

जान्हवी ने कहा कि "मैं फोन पर बात कर रहा था..मुझे पता है, बहुत दिनों से तुम्हे काफी तकलीफ हो रही है...वहां.. तुम्हें तुम्हारे ससुरालवाले काफी तकलीफ दे रहे हैं...उन्हें कुछ तुम बोलती हो क्या...?...उसने बोला नहीं पापा...मैं कुछ बोलती नहीं..काफी तकलीफ हो रही है...मुझे यहां रहने की इच्छा नहीं है..मुझे यहां से लेकर जाइए..कुछ तो फ़ैसला करे..सास-ससुर काफी तकलीफ दे रहे हैं...पापा मैं आपको बताती नहीं..आपको बुरा लगेगा इसलिए मैं आपको कुछ नहीं बताती..लेकिन अब मुझे यहां से लेकर चले..काफी तकलीफ दे रहे है यहां...

जाह्नवी ने आगे बताया कि रात डेढ़ बजे हमारी बात हो रही थी...मैंने बोला भी कि बेटा मैं तुम्हें सुबह लेकर जाता हूं..बोलते वक्त मुझे कहने लगी, पापा कोई दरवाजे के पास खड़े रहकर मेरी बात सुन रहे हैं..उसके बाद करीब 1.30 बजे उसने मेरा फोन बंद किया..और सुबह उसके ससुराल से फोन आया कि, आपकी बेटी की मौत हुई..उसे मारा गया है..""

Tuesday, December 11, 2018

क्या नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के बीच हुआ ब्रेकअप?

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली काफ़ी समय से चर्चा में हैं. दोनो एक दूसरे के काफ़ी ज़्यादा क़रीब आ चुके थे. नेहा और हिमांश के फैंस इंतज़ार में थे कि कब दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा.

क्या दोनों का ब्रेकअप भी हो सकता है? ये सवाल सबके ज़हन में है, दरअसल हिमांश और नेहा एक दूसरे को अब तक सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अचानक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

यारियां फ़िल्म के अभिनेता हिमांश कोहली का नाम म्यूज़िक इंडस्ट्री की क्यूट सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ जोड़ा जाता है. शशि कपूर-जेनिफ़र कैंडल की बेमिसाल लव स्टोरी

इंडियन आइडल के मंच पर हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ को सरप्राइज़ दिया था जिसके बाद दोनों ने रोमांटिक तरीक़े से एक दूसरे के लिए अपना प्यार क़बूला था. लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां आ गई है. सोशल मीडिया पर हमेशा इन दोनों का प्यार सबका दिल छू जाता था. हर कोई नेहा और हिमांश जैसा रिश्ते की इच्छा ज़ाहिर करता था, लेकिन उनके फैंस इस ख़ूबसूरत रिश्ते को बिखरता हुआ देख चौंक गए हैं.

सितंबर में शो इंडियन आइडल में अपने प्यार का इज़हार करने वाले एक्टर हिमांश कोहली और सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर लिया है. दोनों के रिश्ते को अभी ज़्यादा वक़्त भी नहीं हुआ था कि फैन्स को इनके बीच ब्रेकअप होने की ख़बर मिल गई है. नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपनी रोमांटिक फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है.

सका सबूत नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिल रहा है. हिमांश कोहली के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो पोस्ट अब ग़ायब हैं. जबकि हिमांश कोहली के अकाउंट पर अभी भी नेहा कक्कड़ के साथ उनकी ख़ूबसूरत फोटो देखी जा सकती है. हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ दोनों ने साथ में हमसफ़र गाने में काम किया है.

दोनों का एक दूसरे को इस तरह से अनफॉलो करना कही इनके रिश्ते का अतं तो नही है? एक दूसरे की फोटो और वीडियो पर प्यार भरे कमेंट करते देखना इनके फैन्स को भी काफ़ी अच्छा लगता था.