उन्होंने दुनिया भर में मुसलमानों के लिए व्याप्त स्टीरियोटाइप यानी मुसलमानों को एक खांचे और छवि में फ़िट करने के चलन को तोड़ने के लिए एक किताब भी लिखी है. किताब का नाम है- 'द फ़ॉरेनर्स'.
हाल ही में अमारा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें बहुत दुख और नाराज़गी हुई.
श्रीलंका सरकार और पुलिस ने ग़लती से अमारा को कोलंबो में हुए आत्मघाती धमाकों के लिए ज़िम्मेदार माने जा रहे इस्लामिक स्टेट से जुड़ी संदिग्ध बता दिया.
जब ये ख़बर अमारा तक पहुंची तो उन्होंने ट्वीट किया:
"आज सुबह मुझे पता चला कि श्रीलंका की सरकार ने ग़लत तरीके से ईस्टर रविवार को हुए हमलों के सिलसिले में इस्लामिक स्टेट से ताल्लुक रखने वाली संदिग्ध के तौर पर मेरी पहचान की है. क्या सुबह रही ये!"
अमारा ने लिखा, "ज़ाहिर है कि ये पूरी तरह से ग़लत और झूठ है. मैं साफ़ शब्दों में कहूं तो हमारा समुदाय पहले ही कड़ी निगरानी से जूझ रहा है. मुझे और ज़्यादा झूठे आरोपों और पड़ताल की ज़रूरत नहीं है. कृपया मुझे इन भयानक हमलों से जोड़ना बंद कीजिए और अगली बार से ऐसी सूचना जारी करने से पहले ज़्यादा मेहनत कीजिएगा क्योंकि इनसे किसी का परिवार और समुदाय बुरी तरह आहत हो सकता है."
अमारा के ट्वीट के बाद श्रीलंकाई पुलिस ने एक बयान जारी कर अपनी ग़लती के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि 'इस तस्वीर में दिखाई गई महिला वॉन्टेड नहीं है.'
अमारा 16 साल की उम्र में उस वक़्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 'द हिजाब प्रोजेक्ट' की शुरुआत की थी. इस प्रोजेक्ट के तहत अमारा ने मुस्लिम और ग़ैर मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने और इसका अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करने को कहा.
अमारा ने डोनल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के दौरान उन्हें खुला खत लिखा था.
उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा था, "मैंने अपनी ज़िंदगी का मिशन बना लिया है कि आप जैसे लोगो की फैलाई नफ़रत को खत्म करूंगी और मुसलमानों से जुड़ी घिसी-पिटी धारणाओं को चुनौती दूंगी."
बीबीसी ने अमारा मजीद को साल 2015 में अपनी सालाना सीरीज़ #100Women में भी शामिल किया था.
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर रविवार को अलग-अलग चर्चों और होटलों को निशाना बनाया गया था. इन धमाकों में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई थी.
Tuesday, April 30, 2019
Thursday, April 4, 2019
2019-20 में 7.2% रहने का अनुमान, पहले 7.4% रहने की बात कही गई थी
नई दिल्ली. आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के लिए निराशाजनक खबर आई है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.2% रहने का अनुमान जताया है। पहले इसी वित्त वर्ष में जीडीपी के 7.4% रहने की बात कही गई थी। इससे पहले भारत की विकास दर अक्टूबर-दिसंबर 2018 के दौरान 6.6% दर्ज हुई थी। यह छह तिमाही में सबसे कम थी। इससे कम ग्रोथ अप्रैल-जून 2017 में 6.0% रही थी।
घरेलू, निर्यात मांग में कमी से घटी ग्रोथ
अक्टूबर-दिसंबर 2018 में ग्रोथ कम रहने की मुख्य वजह घरेलू और निर्यात मांग में कमी है। कंज्यूमर खर्च जीडीपी का लगभग 57% है। इसकी ग्रोथ घटकर 8.4% रह गई, जो एक तिमाही पहले 9.9% थी। रिजर्व बैंक ने इस साल के लिए 7.4% ग्रोथ का अनुमान जताया था।
सालाना ग्रोथ भी 2017-18 के 7.2% की तुलना में 7% रहने का अनुमान है। जीडीपी में से सब्सिडी घटाने के बाद ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) निकलता है। इसके 6.8% बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल इसकी ग्रोथ 6.9% रही थी।
नोमुरा सिक्युरिटीज के अर्थशास्त्री ऑरोदीप नंदी ने कहा कि चुनाव के कारण राजनीतिक अनिश्चितता और ग्लोबल डिमांड में कमी से आगे विकास दर और घट सकती है। यूबीएस सिक्युरिटीज ने जनवरी-मार्च में 6.1-6.4% ग्रोथ की उम्मीद जताई थी।
सीएसओ ने ग्रोथ का आंकड़ा घटाया
केंद्रीय सांख्यिकी संस्थान (सीएसओ) ने 31 जनवरी को इस साल का पहला अनुमान जारी किया था। इसकी तुलना में ग्रोथ रेट का आंकड़ा तो घटा दिया, लेकिन जीडीपी का आकार बढ़ाया है। पहले अनुमान में सालाना ग्रोथ 7.2% और जीडीपी का आकार 131.80 लाख करोड़ (आधार 2011-12) बताया गया था। अब ग्रोथ रेट तो घटकर 7% रह गई, पर जीडीपी का आकार 141 लाख करोड़ रुपए हो जाने का अनुमान है। मौजूदा मूल्यों पर इस साल जीडीपी 190.54 लाख करोड़ रु. की होगी। पिछले साल यह 170.95 लाख करोड़ की थी।
मोदी सरकार में सबसे तेज ग्रोथ मार्च 2018 में रही
एनडीए की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च 2018 में 9.2% थी। सबसे कम जुलाई-सितंबर 2017 में 5.6% थी। सालाना ग्रोथ सबसे ज्यादा 8.2% रही है।
सियोल. 5जी मोबाइल नेटवर्क शुरू करने के मामले में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। बुधवार रात 11 बजे (स्थानीय समय) सियोल में जब 5जी सेवा लॉन्च की गई तो दक्षिण कोरिया यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग के लिए पहले 5 अप्रैल की तारीख तय की गई थी, लेकिन अमेरिकी कंपनियों को मात देने के लिए दो दिन पहले ही सेवा शुरू कर दी गई। 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क 20 गुना तेज होगा।
टॉप 3 टेलिकॉम कंपनियों ने शुरू की सेवा
दक्षिण कोरिया की टॉप 3 टेलिकॉम कंपनियों एसके, केटी और एलजी यूप्लस ने इस राष्ट्रव्यापी योजना को शुरू किया। 5जी सर्विस पहली बार दक्षिण कोरिया के 6 सेलिब्रटी के फोन पर एक्टिव की गई। इनमें के-पॉप बैंड ईएक्सओ के दो सदस्यों के साथ ओलिंपिक आईस स्कैटिंग हीरो किम-यू-ना शामिल हैं। आम जन को शुक्रवार से यह सेवा मिलेगी।
सैमसंग के गैलेक्सी के एस10 5जी मॉडल पर पहली बार 5जी नेटवर्क शुरू किया गया। सैमसंग भी दक्षिण कोरिया की ही कंपनी है। सैमसंग ने फरवरी में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पेश किया था। इसकी कीमत करीब 2 हजार डॉलर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सैमसंग ने इस कदम से 5जी हैंडसेट बनाने की रेस में काफी बढ़त हासिल कर ली है।
दक्षिण कोरिया को उम्मीद है कि 5जी सर्विस से देश में स्मार्ट सिटी और ड्राइवरलेस कार जैसे क्षेत्रों में तेजी आएगी और इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था लगातार धीमी हो रही है और 2018 में ग्रोथ की दर छह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी।

Subscribe to:
Comments (Atom)